फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बीस एकड़ फसल, तीन घर जलकर राख

Thu, 14 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर के नगवा गांव के मराछी टोले में आग से बर्बाद किसान जले खेतों से फुंकी गेहूं की बालियां बटोर लाए हैं।
विज्ञापन
गौरीबाजार में कई जगहों पर आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। करीब बीस एकड़ फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के परसिया गांव के रामपुर जीयन टोले पर बुधवार की रात दस बजे के करीब चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। गांव से दुल्लारी देवी पत्नी परमहंस हरिजन का छप्पर जलकर राख हो गया।

महिला के बेटे की शादी थी। घर में रखा सात हजार नगद, अनाज, अन्य सामान सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इलाके के देवकुआ में दोपहर 11 बजे के करीब बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे मुन्नी लाल यादव, जगमोहन के मकान में आग पकड़ ली। घर में रखा कपड़ा, बर्तन सहित तीस हजार का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से अजय कुमार सिंह, रामाशंकर मद्वेशिया, श्रीनाथ, रामप्रताप, रामभरोसा, रामकिसून, रामअशीष, बिंदू देवी की करीब बीस एकड़ फसल जलकर राख हो गई। रसौली गांव में गैस सिलिंडर से आग लगने से लक्ष्मी सिंह के घर मे आग लग गई। घर में रखा एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। प्रशासनिक अधिकारी सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें