फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक भिड़े, युवक की मौत

Mon, 18 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया के  हेतिमपुर नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक हाटा एटीएम से रुपये निकालने जा रहे थे। हादसे के बाद देर से पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के पिपरा दौला कदम निवासी दिग्विजय दुबे (18) बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। सोमवार की शाम पांच बजे गांव के रहने वाले अपने मित्र संगम निषाद के साथ वह बाइक से हाटा एटीएम से रुपये निकालने जा रहा था। हेतिमपुर भुजौली चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दिग्विजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि संगम गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल संगम हो हाटा पीएचसी पर भर्ती कराया। दिग्विजय का शव सड़क पर पड़ा रहा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। दिग्विजय अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी दो बहने हैं। हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें