फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसोंे में तीन लोगों की मौत

Mon, 17 Apr 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर/रामपुर कारखाना। एक ही रात हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। एक हादसे में चालक वाहन लेकर भाग गया, जबकि दूसरे हादसे में शामिल चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी ओर रामपुर कारखाना में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेंपो में भिड़ गई। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी शक्ति प्रताप सिंह के घर भतीजी की बारात रविवार की रात आई थी।

शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात करीब एक बजे शक्ति प्रताप सिंह पुरोहित को छोड़ने बाइक से इशारू आया। वापस लौटते वक्त पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। विलंब होने पर घर वाले तलाश शुरू किया तो सड़क पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशी मातम में बदल गई। भटनी के खोरीबारी मठिया निवास रमेश बांसफोर का 30 वर्षीय बेटा मिठ्ठू दोस्त गोपाल के साथ बाइक से भटनी में रविवार की शाम को जा रहा था। रात करीब आठ बजे जिगनी चौराहा पर पहुंचा था कि कंबाइन मशीन से बाइक टकरा गई और मिठ्ठू की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया।

भटनी एसओ अशोक सिंह ने बताया कि कंबाइन मालिक और चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर रामपुर कारखाना में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेंपो में भिड़ गई। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल सवार को भी चोटें आई। सामने से गुजर रहे यूपी-100 की गाड़ी रोक कर स्थानीय लोगों ने मदद मांगी। आरोप है कि गाड़ी नहीं रुकी। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ सड़क पर नारेबाजी की।
विज्ञापन


हादसे के आधे घंटे बाद जब गाड़ी लौटी तो नाराज लोगों ने पुलिसवालों के साथ मारपीट की कोशिश की। बीचबचाव कर मामले को शांत कर दिया गया। रामपुर कस्बा के ठाकुर मंदिर वार्ड निवासी योगेंद्र राजभर, मस्जिद वार्ड निवासी सुनील यादव सोमवार की शाम पांच बजे के करीब बाइक से पटनवा पुल की तरफ जा रहे थे।

सिरसिया चौराहे के पास त्रियुगी सिंह साइकिल से गांव की तरफ मुड़ गए। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। कसया की तरफ से आ रही टेंपो और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। मौके पर योगेंद्र राजभर की मौत हो गई। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल से गिरकर त्रियुगी भी घायल हो गए।

इसी दौरान यूपी-100 की गाड़ी उधर से गुजरी लेकिन नहीं रुकी। इस बात से स्थानीय लोग नाराज हो गए और सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी दौरान यूपी-100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। नाराज लोग हमलावर हो गए। किसी तरह सिपाहियों ने उन्हें बचाया।

वहीं रामपुर कारखाना थाना के महुआडीह चौराहे पर बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया। सौरेजी खर्ग गांव निवासी  धर्मवीर पासवान सोमवार की शाम पांच  बजे के करीब बाइक से कहीं जा रहा था। महुआडीह काली मंदिर के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। चौकी प्रभारी ने चार पहिया को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें