तीन अंतरप्रांतीय लुटेरों को गिरफ्तार ।
देवरिया में गौरीबाजार पुलिस ने तीन अंतरप्रांतीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बिहार में पचास लाख रुपये की हेराफेरी के अलावा, महराजगंज, देवरिया में तीन लूट की वारदात कर चुके है। थाने में तीनों बदमाशों से एएसपी पूछताछ कर रहे है। बिहार के अलावे गई जिलों की क्राइम ब्रांच भी पूछताछ कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे की बात कहीं जा रही है।
सोमवार की दोपहर सीओ रुद्रपुर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, गौरीबाजार अनिल पांडेय और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन बदमाशों को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दो
अन्य बदमाशों से गिरफ्तारी में पुलिस की टीम जुट गई। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह थाने पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि बिहार से करीब पांच लाख रुपये की हेराफेरी, महराजगंज, देवरिया में लूट के अलावा कई जिलों में बड़ी वारदात कर चुके है।
तीनों बदमाशा शातिर है। लंबे समय से पुलिस इनकी तलाश में थी। हालाकि दो बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे है। पुलिस बदमाशों के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। एसपी देवरिया ने बताया कि कुछ संदिग्ध हिरासत में है। पूछताछ चल रही है। कुछ घटनाओं में उन्होंने शामिल होने बात स्वीकार की है। जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।