फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग उग्र, बैंककर्मियों को दौड़ाया

Wed, 07 Dec 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सड़क जाम के दौरान बाइक सवार विकलांग को रोकतीं नाराज महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मईल। पीएनबी के बाहर कतार में खड़े लोगों ने बैंककर्मियों को दौड़ा लिया। नाराज लोगों ने कैश नहीं आने तक बैंक नहीं खोलने देने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोगों का तेवर देख पुलिस पीछे हट गई। बैंक में पूरे दिन ताला लटका रहा। बैंकों में कैश नहीं पहुंचने के कारण लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन


खामियाजा बैंककर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। आधी रात मईल चौराहा के पीएनबी के बाहर लोग कतार में लगे थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बैंककर्मी पहुंचे और कैश नहीं होने की बात कही। इस पर लोग उत्तेजित हो गए और बैंककर्मियों को दौड़ा लिए। लोगों ने कहा कि कैश नहीं आने तक बैंक का ताला नहीं खुलने दिया जाएगा। बैंककर्मियों ने सूचना पुलिस को दी।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बैंक का ताला खुलवाने का प्रयास किया। लोग बैंक का ताला खुलने नहीं दिया। लोगों की मानें तो तीन दिन से बैंककर्मी झूठा आश्वासन देकर लौटा रहे हैं। एसओ अजय ओझा ने बताया कि कैश नहीं होने के कारण लोग बैंक नहीं खोलने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें