फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर डेढ़ लाख रुपये की चोरी

Mon, 24 Apr 2017 10:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पूरा परिवार बनारस गया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। पूरा परिवार बनारस  गया था। घर पहुंचने के बाद वकील को चोर की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शहर के देवरिया खास प्राइमरी पाठशाला के पास अधिवक्ता अभिनाश श्रीवास्तव की मकान है। दो दिन पहले परिवार के सभी लोग बनारस गए। मकान में ताला बंद था। रविवार की रात दस बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य बनारस से घर पहुंचे।
विज्ञापन



गेट का ताला खोलकर लोग अंदर दाखिल हुए, तो पता चला की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर पहुंचे तो सभी कमरों की यहीं हालत थी। फाटक खुला था। कमरों के सामान बिखरे थे। घरवालों ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि घर में रखा तीस हजार रुपये नकद, करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी चला गया था। पीड़ित अधिवक्ता ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें