फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहकोल के युवक की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हादसे में मौत

Wed, 27 Jul 2016 11:04 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
करहकोल गांव में रोते बिलखते घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकौना। गोरखपुर में कूड़ाघाट रेलवे स्टेशन पर हादसे में करहकोल गांव के एक युवक की मौत हो गई। वह रेलवे क्रासिंग के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके मरने की खबर आते ही गांव में मातम छा गया। करहकोल गांव के रहने वाले ज्ञानेंद्र चौधरी का तीन लड़कों में सबसे छोटा पवन चौधरी 18 वर्ष गोरखपुर में आईटीआई का छात्र था।
विज्ञापन


उसका पिता गांव पर खेती कर उसे पढ़ने को गोरखपुर भेजा था। बुधवार की सुबह वह किसी कार्य से कूड़ाघाट रेलवे स्टेशन पर गया था। वह रेल की पटरियों का क्रास कर रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक के सिर में गंभीर चोटेें आई। जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। उसकी मौत से गांव में उसके घर पर चीख पुकार मच गई। मां कलावती और बाप का रो रोकर बुरा हाल था।

उसके दोनों भाई सोनू और सुनील भाई की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। भाइयों की चित्कार सुन लोगों की आंखें भर आई। बेटे को खोकर मां कलावती बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें