लुधियाना में सड़क हादसे में भटनी के युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद घर के लुधियाना के लिए रवाना हो गए। मृतक युवक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। भटनी के वार्ड 10 हतवा निवासी लल्लन प्रजापति 40 पंजाब के लुधियाना के एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था।
शनिवार की रात वह ड्यूटी के बाद क्वार्टर पर वापस लौट रहे थे। क्वार्टर के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से गुजरे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के जरिए घर वालों को रविवार को भोर में इसकी जानकारी हुई। हादसे की खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई और गांव वालों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। पति की मौत के बाद पत्नी बिंदु देवी बदहवाश हो गईं। वहीं बेटा विशाल 12, राजू 6 और बेटी रंजू 8 के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ