फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में सात नामजद

Wed, 20 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
 तरकुलवा के  नरायनपुर गांव में मंगलवार रात हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत किया है। कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। हत्या के बाद इलाके में तनाव है। फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


नरायनपुर गांव निवासी कुंवर (25) कसया के कुलकुला देवी स्थानी पर पूजापाठ का सामान बेचता था। उसकी दुकान के बगल में गांव के बगल का शंभू भी दुकान चलाता है। दुकान पर ग्राहक को लेकर मंगलवार रात दोनों दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। मामला कपूर बेचने से जुड़ा था। थोड़ी देर बाद दुकान पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। कुंवर गंभीर रुप से घायल हो गया।

विवाद के बाद शाम सात बजे के करीब दोनों पक्ष के लोग घर आ गए। लेकिन तकरार खत्म नहीं हुई थी। साढ़े सात बजे के करीब कुंवर अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच शंभू के परिवार वाले पहुंचे और कुंवर को फिर से पीटने लगे। बचाव में आए महेंद्र और मुनीब के साथ भी लोगों ने मारपीट की। इसी बीच एक युवक ने राड से कुंवर के सिर पर हमला कर दिया। मौके पर कुंवर की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। गांव में विवाद के बाद अचानक तनाव फैल गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद सीओ सुशील सिंह एसओ रामअशीष यादव, आलोक सोनी फोर्स के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी।  लेकिन मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आया। मृतक के पिता चंद्रिका की तहरीर पर पुलिस ने शंभू, प्रभू, मक्खू, टटन, विट्टू और दो अन्य के खिलाफ हत्या बलवा, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। तरकुलवा एसओ आलोक ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें