फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई नही करने पर अगुआ को चाकू मार दिया

Wed, 20 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सलेमपुर में मायके गई पत्नी को विदा नहीं करने से नाराज पति ने शादी कराने वाले अगुआ पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने ही वह जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ अगुुआ को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। बाजार में दिन दहाड़े चाकू मारने की घटना से लोग में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव निवासी राम विलास प्रसाद (50) ने कुछ वर्ष पूर्व लार के इटहुरा मिश्र गांव के एक युवक की शादी अपने परिचित के घर कराया था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी अपने मायके चली गई। युवक ने पत्नी को वापस लाने का काफी प्रयास किया। लेकिन मायके वालों ने उसकी विदाई करने से इंकार कर दिया।

शादी कराने वाले अगुआ से भी युवक ने इस बात को कहा। लेकिन उन्होंने भी विदाई नहीं कराई। इससे नाराज युवक बुधवार की सुबह करीब सात बजे लाररोड बाजार में पहुंचा। बाजार में बेंचने के लिए दूध लेकर पहुंचे रामविलास पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।  इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। इस बाबत मईल एसओ नेहरू ने बताया कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं। घटना के बारे में पता कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें