फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी में दिखे पांच संदिग्ध युवक

Thu, 29 Sep 2016 11:45 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
कांबिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदु/देवरिया (ब्यूरो)। सेना की वर्दी पहने पांच युवक गुरुवार  देर रात को लखना परसिया गांव में देखे गए। शौच को गए गांव के दो युवक उन्हें देख कर सहम गए। उनकी भाषा  समझ में नहीं आ रही थी। इस बात की जानकारी युवकों ने गांववालों को दी। इसके बाद पुलिस को  सूचना दी गई। यह सूचना मिलते ही पुुलिस हरकत में आ गई। कई थानों की पुलिस बुला ली गई। देर रात तक रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका।  समाचार लिखते वक्त तक सर्च अभियान जारी था।
विज्ञापन


 यूपी-बिहार बार्डर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि युवकों की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है मामला संदिग्ध है फिर भी ऐहतियात बरती जा रही है। गांव के सर्वेश अपने साथी भीखम चौरा के बबलू के साथ गुरुवार की  देर रात शौच को गए थे।

पगडंडी के सहारे पांच युवक उनके पास आए और बात करने लगे। युवकों का कहना है कि सेना की वर्दी पहने युवकों के हाथ में असलहे थे और पीठ पर बैग। उनकी भाषा समझ नहीं आ रही थी। वे दोहनी मठिया गांव की तरफ जाने लगे। आसपास के कई गांवों वालों के साथ पुलिस कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें