फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बांटती गजाला की फोटो वायरल

Tue, 14 Feb 2017 11:10 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना की विधायक गजाला लारी का नोट बांटते हुए एक फोटो वायरल हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना विधानसभा से प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक गजाला लारी का नोट बांटते हुए वायरल हुआ फोटो चर्चा में है।
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने इस फोटो को आचार संहिता लागू होने से पहले का बताया है। चार जनवरी को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों पर नजर रखा जाने लगा। मंगलवार को रामपुर कारखाना की विधायक और समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहीं गजाला लारी का एक फोटो वायरल हुआ है।


इसमें वह 100 रुपये के दो नोट किसी को दे रही हैं। उनके साथ समर्थकों की भीड़ है। किसी के घर से सामने का यह दृश्य है। पीछे कई कुर्सी लगी हुई दिख रही है। रुपये देते हुए वायरल हुआ यह फोटो जिले में चर्चा का विषय है। लोगों का कहना है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए विधायक रुपये बांट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस बाबत जब विधायक और प्रत्याशी गजाला लारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह फोटो आचार संहिता लागू होने से पहले का है। वह एक कार्यक्रम से लौट रही थीं तो एक छोटा बच्चा उनसे बैट खरीदने के लिए रुपये मांगा। उन्होंने 200 रुपये उसको दे दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें