फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी

Mon, 07 Mar 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
चोरों ने नकदी सहित पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
बनकटा में छत के रास्ते तीन घरों में पहुंचकर चोरों ने नकदी सहित पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना रविवार की रात बनकटा थानाक्षेत्र के नैनहा गांव में हुई। गांव के बाहर चोरों ने सामानों का बंटवारा किया था। सोमवार की सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने सामान बिखरा देख शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद लोगों की चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एक साथ तीन घरों में चोरी होने के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


बनकटा थानाक्षेत्र के नैनहा गांव निवासी राजेंद्र गोड़ के घरवाले रविवार की रात भोजन करने के बाद सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि रात किसी समय चोर मकान में छत के रास्ते अंदर पहुंचे। आलमारी और बक्से में रखे सामान समेट लिए।

बगल के शिवनाथ गिरी और सुखराम चौधरी के घर में भी चोर ऊपर के रास्ते दाखिल हुए और पूरे घर को खंगाल दिया। तीनों मकान में सोने वाले किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। तीनों घरों में रखा कपड़ा, जेवरात, नक दी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह खेत के तरफ गए लोगों को चोरी की सबसे  पहले जानकारी हुई।
विज्ञापन


तीनों घरों के मालिक ने करीब पांच लाख रुपये की चोरी होने की बात कही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की। एसओने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। चोरी की तहरीर मिली है। जांच के बाद पुलिस केस दर्ज कर चोरी का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें