फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में मकान की छत गिरी, नौ घायल

Thu, 05 May 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर कस्बे के पकड़ी वार्ड में ढ़हा मकान का छत
विज्ञापन
रुद्रपुर के पकड़ी वार्ड में बुधवार की रात एक मकान की छत गिर गई। उस दौरान मकान मालिक का पूरा परिवार छत पर सो रहा था। एकाएक छत गिरने से परिवार के नौ लोग गिर कर घायल हो गए। इनमें से दो हालत गंभीर बनी है। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। आधी रात को मकान की छत गिरने से मोहल्ले में कोहराम मच गया। लोगों ने छत के मलबे दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाल कर कई की जान बचाई।
विज्ञापन


पकड़ी वार्ड में सदाबहार पांडेय की मकान है। मकान काफी जर्जर हो गया था। रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग मकान के छत पर सो रहे थे। एकाएक छत नीचे आ गया। छत पर सो रहे लोग नींद में थे। उन्हें लगा की भूकंप आ गया। उनमें से कई छत के मलबे में दब गए। छत गिरने पर तेज आवाज से चारो ओर चीख पुकार मच गई। आधी रात को पूरा मोहल्ला जुट कर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगा।

इस दौरान मलबे  में दबने से जय देवी और नवरात्रि बुरी तरह जख्मी हो गईं। वहीं अनीता, रानी,अंजनी देवी, गुंजा, हिमांशु और रुबी को भी चोट आई। घायलावस्था में सभी को सीएचसी रुद्रपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से जयदेवी और नवरात्रि को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। वहा दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर चेयरमैन छठ्ठे लाल निगम, पूर्व सभासद मनोज पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, उत्तम पांडेय, गुलाब पांडेय आदि लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तहसील प्रशासन की ओर से हलका लेखपाल अमरजीत सिंह ने मौके पर जाकर क्षति का जायजा लेकर रिपोर्ट पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें