फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत चार पर गबन का केस

Tue, 13 Sep 2016 10:51 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया/खुखुंदू। दोहनी मठिया गांव के ग्राम प्रधान दिनेश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ गबन का केस दर्ज हुआ है। इसमें ग्राम विकास अधिकारी रामप्यारे कन्नौजिया, पूर्व प्रधान वशिष्ठ गिरी और गोविंद गिरी नामजद हैं।
विज्ञापन


इन पर आरोप है कि इंदिरा आवास का धन हड़प लिया और रिकबरी नोटिस जारी होने पर लाभार्थी का जबरन अंगूठा निशान ले लिया। गांव के लाभार्थी पंडित गिरी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि वर्ष 2007-08 और 2011-12 में इंदिरा आवास पास हुआ था।

लेकिन निर्माण भी नहीं कराया गया। साक्षर नहीं होने के कारण पूूर्व प्रधान वशिष्ठ गिरी और गोविंद गिरी ने धोखा देकर रुपये ले लिए और वापस नहीं किया। पंडित गिरी का कहना है कि उसने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव से शिकायत की। डीएम ने जांच का आदेश दिया, जांच में मामला सही पाया गया। डीएम ने रिकबरी का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि 26 अगस्त को रिकबरी नोटिस लेकर ग्राम विकास अधिकारी रामप्यारे कन्नौजिया, पूर्व प्रधान वशिष्ठ गिरी और गोविंद गिरी तथा मौजूदा प्रधान दिनेश यादव उसके पास आए और नोटिस की पावती पर जबरन अंगूठा लगवा लिया।


इस बात की उसने डीएम से शिकायत की। डीएम ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। एसओ नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि गबन और जबरदस्ती अंगूठा निशान लेने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें