फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हियुवा नेता को हिरासत में लिया

Tue, 27 Sep 2016 11:44 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
हियुवा के जिलामंत्री अरुण सिंह - फोटो : नीलांबुज
विज्ञापन
लार। सड़क पर जबरन चंदा वसूलने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान नेता की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया। इसकी खबर मिलते ही लार का माहौल गरमा गया और लोगों की भीड़ अस्पताल के इर्दगिर्द जुट गई। सुरक्षा की दृष्टिकोण से अस्पताल में कई थाने की पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया। हालत गंभीर होने से नेता को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लार के पूरब मोहल्ले में 19 सितंबर को बाइक सवार बदमाशों ने तीन युवकों को गोली मार दी थी। इसमें हियुवा के जिलामंत्री अरुण सिंह समेत पांच नामजद और एक अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस के इस कार्रवाई के बाद लार में तनाव बढ़ गया। एसपी मोहम्मद इमरान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गोलीकांड की घटना को संदिग्ध बताया और पूरे प्रकरण की जांच के लिए आदेश दिया। जांच होने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही थी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे पुलिस ने विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क पर दुर्गा पूजन के लिए चंदा वसूली कराने के दौरान हियुवा नेता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाने पर पूछताछ के दौरान नेता की तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस इसे लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ अस्पताल पर पहुंच गई। इसे देखते हुए कई थाने के एसओ, पीएसी, सीओ और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक तबीयत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल नेता को रेफर कर दिया। नेता को पुलिस हिरासत में लेने के बाद लार में फिर तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें