फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शाप के पीछे मिली लाश, हत्या की आशंका

Thu, 04 Aug 2016 10:32 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
देवरिया। भटवलिया मॉडल शाप के समीप एक अधेड़ की लाश मिली। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिस बाइक से वह घर से निकले थे, वह गायब बताई जा रही है। गुरुवार की शाम पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली। रिश्तेदार हत्या की आशंका जाता रहे हैं। जबकि चर्चा है कि भटवलिया चौराहे पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन



बिहार के सिवार भोर मिश्रौली निवासी अमरेंद्र दुबे विदेश में रहते थे। उनकी ससुराल शहर में है। पूरा परिवार भी लक्ष्मीनारायन मंदिर के पास एक किराए की दुकान में रहता है। गुरुवार की सुबह अमरेंद्र दुबे बाइक लेकर सुबह घर से निकले थे। दोपहर को उनकी लाश भटवलिया मॉडल शाप के पास मिली। किसी ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो अमरेंद्र के शरीर पर चोट के निशान थे। उनका पर्स और बाइक गायब थी। जानकारी होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे हुलिया जानने के बाद घर के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। अमरेंद्र के साले ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे। शिनाख्त के बाद हत्या की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात शव की सूचना पर चेतक मोबाइल पहुंचा था। पीएम रिपोर्ट के बाद कुछ कहां जा सकता है। बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें