फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म़ुख्यमंत्री का पुतला जलाने वालों पर केस

Mon, 23 Jan 2017 11:11 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सुभाष चौक पर सपा की ओर से पूर्व घोषित प्रत्याशी विजय प्रताप यादव के समर्थकों ने रविवार की रात मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सपा की ओर से देवरिया विधानसभा से जेपी जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किए जाने से नाराज लोगों ने रविवार की रात सीएम का पुतला जलाया। भीड़ को पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन नाराज लोग मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत किया। कोतवाली पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन, धमकी सहित कई आरोप लगाकर पांच नामजद सहित 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सपा के विद्रोही गुट में खलबली मची है। सपा ने पहले देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से विजय प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया था।

पिछले कई महीने से विजय यादव प्रचार में जुटे थे। रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नई लिस्ट जारी की। इसमें सदर सीट से विजय प्रताप यादव की जगह दूसरे को प्रत्याशी बना दिया गया। टिकट कटने से विजय प्रताप के समर्थक नाराज हो गए। रात साढ़े नौ बजे के करीब नाराज लोग सुभाष चौक पहुंचे। उन्होंने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मामला उग्र होता देखकर सदर कोतवाल विजय सिंह गौर फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन हंगामा बढ़ता गया। नाराज लोगों ने सीएम अखिलेश के साथ नए प्रत्याशी को पुतला फूंक दिया। सुभाष चौक पर घंटों अफरातफरी मची रही। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।

आनन-फानन में सीएम का पुतला फूंकने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि सुभाष चौक पर भीड़ एकत्र हुई। नारेबाजी की और पुतला दहन किया। चुनाव के दौरान धारा 144 का उल्लंघन किया गया। इस मामले में अप्पू यादव, सोनू, ऋषिकेश, जमुना यादव और इमरान को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें