फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में डूबने से युवक की मौत

Sun, 01 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिवार वाले
विज्ञापन
मदनपुर के पिपरा पुरूषोत्तम के बलरामचक गांव के रहने वाले एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की बरहज स्थित सरयू में डूबने से मौत हो गई। वह सरयू में स्नान करने गए थे। थाना घाट पर स्नान करने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए। गोताखारों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। गांव के श्यामबदन यादव (32) पिछले पांच साल से हर रविवार को बरहज में सरयू स्नान करने को जाते थे। वह गांव के चौराहे पर स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य थे।
विज्ञापन


हर बार की तरह इस रविवार की सुबह भी वह साइकिल से सरयू स्नान करने को घर से निकले। नदी घाट पर कपड़ा, साइकिल रखने के बाद वह नदी में जाकर नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक पैर फिसलने से वह गहराई में चले गए। उनके डूबते ही भारी संख्या में घाट पर लोग जुट गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला। मृतक इससे पहले गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। मौत की खबर गांव पहुंचते ही उनके दरवाजे पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पीएम के  लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें