पाननकुंडा गांव में विद्युत तार के चपेट में आने से बालिका के मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब इलाके के पाननकुंडा गांव में हुआ। घर के बाहर गिरे एलटी लाइन की तार की चपेट में आ गई। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के पाननकुंडा गांव निवासी वीरेन्द्र यादव कस्बे के एक स्कूल में गाड़ी चलाते हैं। उसी स्कूल में वीरेन्द्र की वर्षीय बेटी रिंकी यादव कक्षा चार की छात्रा थी।
दोपहर को स्कूल से पढ़ाई कर वह घर पहुंची। तीन बजे के करीब वह घर के बाहर आरओ का पानी लेने निकली थी। पहले से गिरे एलटी लाइन रास्ते में गिरा था। बच्ची उसके देख नहीं पाई और करंट की चपेट में आ गई।
उपचार के लिए उसे बीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि इलाके में पोल और तार जर्जर हैं। हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। खराब तार की सूचना पहले दे दी गई थी।
जबकि जेई राकेश सिंह ने ऐसी घटना से इंकार कर दिया। जबकि तरकुलवा थानाक्षेत्र के बाबू मंडेरा गांव में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन घायल हो गया। कसया इलाके के पिपरीकुंडी गांव निवासी रामधनी प्रसाद बाबू मुंडेरा गांव में करंट ठीक करने गया था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।