फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से शव निकाला गया 

Sun, 14 Aug 2016 11:59 PM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार को बनकटा थाना के जमन टोला में तेरह माह की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रविवार को कब्र से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बच्ची की मां ने बनकटा थाने में तहरीर देकर बच्ची की हुई मौत के जांच की मांग की थी। 
विज्ञापन


ग्राम जमन टोला निवासी शमशुल की तेरह माह की बच्ची की शनिवार को भोजन के बाद अचानक हालत गंभीर हो गयी थी। उसके मुंह से झाग आ रहा था। उसे मैरवा इलाज के लिये एक प्राईवेट नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घेषित कर दिया था। घर लाकर परिजनों ने बच्ची को दफना दिया।

बच्ची का पिता विदेश रहते हैं। बाद में बच्ची की मां शहनाज बेगम बनकटा थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी कि उसकी 13 माह की बच्ची दरवाजे पर खेलते समय अचानक गिर गयी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। अस्पताल लेकर पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने मौत के करणों की जांच की मांग की है। थानाध्यक्ष बनकटा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण मालूम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें