फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउदी अरब से गांव पहुंचा युवक का शव

Thu, 04 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती 26 जनवरी को मनिहरपुर गांव के रहने वाले एक युवक की सउदी अरब में मौत हो गई थी। वह एक साल पहले वहां कमाने गया था।
विज्ञापन


कंपनी में काम करने के दौरान गिरने से सिर में गंभीर चोट आने के कारण 26 जनवरी को उसकी मौत हो गई। युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव का रहने वाला शिवकुमार (40) सउदी अरब में एक कंपनी में मजदूरी करता था। 26 जनवरी को कंपनी में शटरिंग के दौरान वह एक मंजिला इमारत से नीचे गिर गया।

युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की लाश गांव पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के पिता श्याम बिहारी की एक साल पहले नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


शिवकुमार मौत पर पत्नी कृष्णावती और मां लीलावती और बच्चों धन्नजय, उत्सव, नीलम, मिन्नू का रो रोकर बुरा हाल था। घर वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें