फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों ने माता-पिता को रॉड से पीटा

Sun, 01 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बेटों ने माता-पिता को रॉड से पीटा
विज्ञापन
सलेमपुर मेंं जमीन विवाद में सगे दो भाइयों ने शनिवार की रात रॉड से हमलाकर मां बाप और छोटे भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हमलावर दोनों भाइयों में एक भाई को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर  लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चेरो गांव निवासी रामश्रृंगार कुशवाहा के  तीन बेटे बैजनाथ, हरिकेवल और विष्णुदयाल कुशवाहा हैं। विष्णु दयाल अपने माता पिता के साथ घर पर रहता है। जबकि बैजनाथ और हरिकेवल बाहर नौकरी करते हैं। कुछ माह पूर्व रामश्रृंगार ने अपने छोटे बेटे विष्णु दयाल के नाम कुछ जमीन का बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर दोनों बेटे घर पहुंचे और जमीन बैनामा करने का विरोध करने लगे।। मामले को लेकर कई दिनों तक पंचायत हुई। लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार रात करीब नौ बजे इसी बात को लेकर मारपीट हो गई।

बैजनाथ और हरिकेवल ने लोहे के रॉड से विष्णु दयाल, उसकी पत्नी किसमावती, मां मुखा देवी और पिता  रामश्रृंगार की पिटाई कर दिया। मारपीट में हरिकेवल का भी सिर फट गया  है। रॉड के हमले से मां, पिता और छोटे बेटे की हालत गंभीर है। उनका इलाज  जिला अस्पताल में चल रहा है। विष्णु दयाल के सिर में चोट लगने से अभी तक  उसको होश नहीं आया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर  रेफर कर दिया है। पुलिस ने दो लोगों को  पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि विष्णु दयाल के बेटे अनिल कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने हरिकेवल,  बैजनाथ , अमित समेत चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें