फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में लगी आग

Wed, 07 Sep 2016 10:29 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दुकान में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलक्षन। लुअठही चौराहे पर शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। आग से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना मंगलवार की रात करीब एक बजे की है। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन



लक्ष्मीपुर गांव के महेश जायसवाल ने लुअठही चौराहे पर मांशी जनरल स्टोर गिफ्ट कार्नर के नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चला गया। रात में बिजली आने के बाद बिजली बोर्ड से निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई।

दुकान में प्लास्टिक, कपड़े आदि के बने खिलौने, सजावटी सामान धूं धूंकर जलने लगे। रात करीब एक बजे आग की लपटों को निकलता देख लोग शोर मचाने लगे। लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकानदार को दी। मौके पर जुटी भीड़ आग बुझाने में लग गई।
विज्ञापन



आस पास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। बिजली कटने के बाद लोगों के प्रयास से आग बुझ पाई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। यह देख दुकानदार की आंखें भर आईं। लोगों ने दुकानदार को ढ़ांढस बंधाया। बुधवार की सुबह तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें