फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने 1.16 लाख की शॉपिंग की

Mon, 14 Mar 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
जालसाजों ने 1.16 लाख की शॉपिंग की। - फोटो : demo
विज्ञापन
 एसपी के प्रयास के बाद भी देव‌रिया में साइबर क्राइम की वारदातों में कमी नहीं आ रही है। लोग लापरवाही की वजह से हर रोज ठगी के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामले में एक व्यक्ति के अकाउंट से जालसाजों ने 1.16  लाख रुपये की शॉपिंग कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई  की मांग की है।
विज्ञापन


खुखुन्दू थाना क्षेत्र के रारबारी गांव निवासी सिरजू  गोड़ का का पंजाब नेशनल बैंक सलेमपुर में अकाउंट है। सिरजू किसी शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका एटीएम कार्ड पत्नी के पास रहता है। दो दिन पूर्व उसने अपने एक रिश्तेदार को अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम कार्ड दिया। रिश्तेदार ने अकाउंट में मात्र 25 हजार रुपये होने की बात कही। इसकी जानकारी पत्नी ने अपने पति सिरजू को दी।

सिरजू ने इसकी शिकायत सोमवार को बैंक के शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक की जांच में जानकारी हुई कि अकाउंट से 10 और 11 मार्च को जालसाजों ने विभिन्न शहरों से 1.16 लाख रुपये की खरीदारी की है। युवक ने एटीएम कार्ड  बंद कराया और बैंक से मिले डिटेल के साथ इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
विज्ञापन


एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए वीडियो दिखाकर और पर्चा बांटकर लोगों को  जागरूक किया जा रहा हैं। बावजूद इसके जालसाज लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बना ले रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले  की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें