फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहाबुद्दीन के लिए काम कर चुके हैं शूटर

Fri, 12 May 2017 11:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विवेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लखनऊ के मोनिका पर फायरिंग के आरोपी शूटर विवेक पाल सिंह पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के लिए काम कर चुका है। माफिया श्रीप्रकाश तिवारी के साथ बिहार में काफी लंबे समय से सक्रिय रहा। कई बार जेल जा चुका विवेक पाल सिंह जरायम की दुनिया से दूर जाना चाहता था। उसने कारोबार करने के लिए रुपये की जरूरत थी। ऐसे में संजय केडिया ने उसे मोनिका को हटाने की एवज में शराब की दुकान देने का वादा किया था।
विज्ञापन


शूटर शराब की दुकान खोलकर कारोबार करना चाहता था। लखनऊ, कृष्णनगर इंस्पेक्टर का कहना है कि स्काई हिल्टन के बाहर मोनिका पर हमले के आरोपी शूटर श्रीप्रकाश तिवारी, विवेक पाल सिंह, इंद्रपाल और सुनील जायसवाल गोली चलाने के बाद ही लखनऊ छोड़ दिए थे। शूटर गोरखपुर, देवरिया, बिहार और नेपाल तक शरण लिए। सर्विलांस की मदद से शूटर विवेक पाल तो गोरखपुर से गिरफ्तार हो गया।

लेकिन बाकी बदमाश अभी फरार हैं। श्रीप्रकाश तिवारी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। देवरिया से पहले सभी बदमाश बिहार में लूटपाट, हत्या सहित कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि एसटीएफ गोलीकांड में फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बीते छह दिनों में पुलिस ने वांछित बदमाशों के रिश्तेदारों, करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। गोरखपुर के अलावा देवरिया की जेलों में बंद बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि बदमाशों की गिरफ्तारी में आसानी मिले। सीओ ने कहा कि मोनिका हमले में संजय केडिया, विवेक पाल सिंह जेल जा चुके हैं। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें