फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की बेटियों ने मांगे 50 पाक सैनिकों के सिर

Tue, 02 May 2017 11:53 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। शहीद पिता प्रेमसागर की दोनों बेटियों ने कहा कि उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी, जब 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर भारत लाए जाएं। पाक आतंकियों की करतूतों से आहत बड़ी बेटी सरोज और छोटी बेटी मनीषा ने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर इस तरह की स्थिति कब तक रहेगी। हमारे जवान क्या इसी तरह से मारे जाएंगे।
विज्ञापन


मनीषा को पिता के शहीद होने का उसे गर्व है, तो पाक आतंकियों की करतूतों पर गुस्सा भी। मनीषा ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले पिता को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब भारत 50 पाक सैनिकों का सिर काटकर लाए। पिता की इच्छा के मुताबिक वह बड़ी होकर सेना में भर्ती होगी और पाक को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें