टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
क्षेत्र के कलोह-शिवबाड़ी रोड पर पुलिस ने एक स्कूटर सवार व्यक्ति को 70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबोटा निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने अपनी टीम सहित कलोह-शिवबाड़ी रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उस रोड से स्कूटर पर सवार होकर आया। सामने पुलिस टीम को खड़ा देख आरोपी घबरा गया और अचानक स्कूटर पीछे की और मोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान वह बार-बार स्कूटर की डिक्की की ओर देख रहा था। इससे पुलिस को डिक्की में किसी चीज के रखे होने का शक हो गया।
पुलिस ने डिक्की को खुलवाकर चेक किया तो उसके अंदर टूल किट कवर की जेब में 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने राजेश कुमार को फौरन हिरासत में ले लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ-द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।