देवरिया जिले के रुद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक प्रधान को रविवार को संतकबीरनगर पुलिस पकड़ कर कोतवाली खलीलाबाद ले आई। पुलिस ने उसके घर से चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद किया। प्रधान का एक रिश्तेदार पहले से जेल में बंद है। उम्मीद है कि पुलिस बड़े मामले का खुलासा कर सकती है।
देवरिया जिले के रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार संतकबीरनगर जिले की पुलिस टीम शनिवार की रात क्षेत्र में आई थी। पुलिस ने प्रधान को उठा कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा पुलिस वहां से एक ट्रैक्टर भी ले गई। पुलिस सूत्रों की माने तो प्रधान का एक रिश्तेदार ट्रैक्टर चोरी के मामले में पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस को सुराग लगा कि जेल में बंद आरोपी चोरी के एक ट्रैक्टर को छुपा कर रखा है।
आरोपी के रिश्तेदार प्रधान के जरिए चोरी के ट्रैक्टर की बरामदगी हो सकती है। इसी के आधार पर पुलिस टीम रुद्रपुर गई और वहां से प्रधान के साथ चोरी के ट्रैक्टर को बरामद कर लाई। वैसे इस बारे में जब पुलिस से पूछताछ की गई तो उसने सिर्फ इतना बताया कि प्रधान को पूछताछ के लिए लाया गया है। प्रधान का एक रिश्तेदार जेल में बंद है। उसी के कब्जे में चोरी एक ट्रैक्टर है। जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान से सिर्फ सहयोग लिया जा रहा है। जो भी रुद्रपुर से प्रधान के उठाए जाने और ट्रैक्टर के बरामद होने की चर्चा जिले में होती रही।