फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

Thu, 20 Oct 2016 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
देवरिया। पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे युवक की बाइक और चार पहिया में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा देवरिया-रुद्रपुर रोड के मंगरू चौराहे की है। दंपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ले जाते समय पति की मौत हो गई। महिला की हालत चिंताजनक है। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सिरसिया नंबर एक निवासी अमित सिंह चंचल गुरुवार सुबह ससुराल भलुअनी के ठकुरदेवा जा रहे थे। बाइक पर पत्नी प्रियंका भी थीं। सदर कोतवाली के मंगरू चौराहे पर चार पहिया वाहन देवरिया की तरफ आ रहा था।

बाइक और चार पहिया की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी को गंभीर चोटें आईं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में अमित की मौत हो गई। डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। उधर, बरहज निवासी अर्चना गुप्ता बाइक से गिर गईं। हादसे में एक बच्चा भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें