फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया/रामपुर कारखाना। हिरंदापुर में डीनेचर स्प्रिट मिलने के बाद पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल राइस मिल मालिक और उसके चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की पड़ताल में तीन अन्य शराब माफियाओं के नाम प्रकाश में आए है।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए  एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसओ रामपुर कारखाना मृत्यंजयपाठक और सर्विलांस टीम ने हिरंदापुर राइसमिल में छापेमारी की।

इस दौरान 92 ड्रांस सांद्र अल्कोहल बरामद हुआ। जिसकी कीमत  दो करोड़ रुपये है। पुलिस ने शराब के धंधे में शामिल राइस मिल मालिक रविन्द्र जायसवाल और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों ने पूछताछ में बताया कि चौरी चौरा मुंडेराबाजार निवासी अरुण जायसवाल, गुलरिया भटहट निवासी जगदीश गुप्ता और खोराबार कुसुम्ही निवासी संतोष प्रजापति इस धंधे में शामिल है।

अरुण जायसवाल शराब के कारोबार का मुख्य फाइनेंसर है। गोरखपुर के साथ अन्य इलाकों में नकली शराब में करोड़ों रुपये लगा रखा है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें