फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म

Wed, 27 Jul 2016 11:05 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
गौरीबाजार। सिलहट इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गया। पीड़ित परिवार के विरोध करने पर अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन



तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है कि दो दिन पहले वह घर में सो रही थी। घर के बाकी सदस्य मकान के बाहर थे। इसी बीच गांव का रहने वाला युवक तमंचा लेकर घर में दाखिल हो गया। किशोरी को साथ युवक ने मनमानी की।

विरोध करने पर आरोपी परिजनों को धमकाते हुए भाग निकला। रात को गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। गांव के कुछ लोग मामले को दबाने में जुट गए। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार के साथ थाने में पहुंची और आरोपी के खिलाफ बयान दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी युवक कई लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। किशोरी से पूछताछ की गई है। तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें