फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गई महिला के साथ दुराचार

Wed, 18 Jul 2018 12:08 AM IST
deoria
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देवरिया। खेत की ओर गई महिला के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया। उलाहना देने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला मंगलवार को भोर में करीब 4.30 बजे खेत की ओर गई थी। पड़ोस का रहने वाला युवक पहुंचा और महिला के साथ जबरन दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घर पहुंची महिला ने पति से आरोपी युवक की करतूत को बताई। पति और पत्नी दोनों उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी के घरवाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। पति के साथ महिला सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ दुराचार कर ने का केस दर्ज कर लिया है। हरकत में आई पुलिस पीड़ित महिला के देवर को लेकर गांव पहुुंची। पुलिस की जीप देखकर मुकेश घर से भाग गया। कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें