फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में पकड़ी गईं कच्ची शराब की भट्ठियां

Sat, 24 Feb 2018 11:19 PM IST
deoria
विज्ञापन
कच्ची शराब के अड्डों पर छापा मारने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। 
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान गांवों में शराब की अवैध भट्ठियां धधकती मिलीं। पुलिस ने तीन गांवों में छापेमारी कर करीब 100 लीटर अवैध शराब बरामद किया। उन्होंने कई क्विंटल लहन बर्बाद करते हुए शराब की भट्ठियां तोड़ दीं। छापेमारी के दौरान कोई भी धंधेबाज पकड़ा नहीं गया। 
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक आशीष सिंह के नेतृत्व में टीम ने नरायनपुर, लक्ष्मीपुर और भरोहिया गांव में छापा मारा। ये गांव कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के लिए काफी दिनों से बदनाम हैं। इन गांवों में खुल्लमखुल्ला अवैध शराब की भट्ठियां धधकती रही हैं। भरोहिया गांव में ग्राम प्रधान के घर ही अवैध शराब बनाने का उपकरण बरामद हुआ। यहां अवैध शराब का निर्माण होते इससे पहले भी पकड़ा गया था। नारायनपुर में आबकारी पुलिस ने करीब 50 लीटर अवैध शराब बरामद की। यहां शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया गया। पुलिस ने करीब दो क्विंटल शराब बनाने का कच्चा माल बर्बाद कर दिया। लक्ष्मीपुर में गाड़ी से छापेमार टीम के पहुंचते ही धंधेबाज फरार हो गए। यहां पुलिस ने दर्जनों घरों से कच्ची शराब बरामद की। अभियान के दौरान 15 क्विंटल लहन बर्बाद किया गया। पुलिस की छापेमारी में धंधेबाजों के नहीं पकड़े जाने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी को लोग दिखावा बता रहे हैं। छापेमारी टीम में वीरेंद्र कुमार, दिनेश यादव, अमित कुमार ओझा, मुहम्मद इसरायल, अखिलेश सिंह, अमित सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें