फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी करने वाले को जेल

Thu, 30 Mar 2017 10:34 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
jail - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खुखुंदू। स्कूल जा रही छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करना मनबढ़ युवक को महंगा पड़ा। घटना खुुखुंदू इलाके की है। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को नूनखार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। कक्षा सात में पढ़ने वाली एक किशोरी बुधवार को अकेले स्कूल जा रही थी। आरोप है कि गांव का एक युवक अश्लील टिप्पणी करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के विरोध करने पर मनबढ़ चला गया। घर आने पर छात्रा ने मां को पूरी बात बताई। गुरुवार को बेटी के साथ थाने पहुंची मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

इंस्पेक्टर नीतिश कुमार के आदेेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने, धमकी और पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी को नूनखार रेलवे स्टेशन के करीब से गिरफ्तार किया। थानेदार ने  बताया कि आरोपी ने गलत टिप्पणी की थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें