फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की छापामारी से ईंट-भट्ठे पर भगदड़

Sat, 12 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पुलिस की छापामारी से ईंट-भट्ठे पर भगदड़।
विज्ञापन
लार नगर के एक ईंट- भट्ठे पर पुलिस ने शनिवार को छापामारी की। पुलिस को देख सभी कच्ची शराब के कारोबारी फरार हो गए। एक घंटे प्रयास के बाद पुलिस ने कच्ची शराब बरामद कर और लहन नष्ट किया। प्रशासन के ताबड़तोड़ छापमारी से ईंट  -भट्ठा मालिकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


लार नगर के इंदिरानगर वार्ड में गजेड़ी मोड़ के समीप खुर्शेद का ईंट भट्ठा संचालित होता है। शाम करीब 5 बजे लार एसओ विनोद यादव मयफोर्स के साथ ईट- भट्ठे पर पहुंचे। पुलिस को आता देख कच्ची शराब के कारोबारी और शराब पीने के लिए पहुंचे लोग वहां से खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने मजदूरों की झोपड़ी से गैलेन और प्लास्टिक में छिपकर रखे गए करीब 100 लीटर तक कच्ची शराब बरामद किया।

पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाए गए भारी मात्रा में लहन को नष्ट किया और शराब बनाने का उपकरण को भी कब्जे में ले लिया। एक घंटे तक पुलिस का ईंट- भट्ठे पर कब्जा रहा।  इस बाबत एसओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि कच्ची शराब बरामद किया गया है। ईंट- भट्ठे पर कोई मिला नहीं। बावजूद इसके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें