फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे चला पुलिस का ऑपरेशन, पकड़ में नहीं आए धंधेबाज

Sun, 15 Apr 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बरहज के दियारा क्षेत्र में लहन नष्ट करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। कच्ची शराब का हब परसिया और विशुनपुर देवार में आबकारी और पुलिस विभाग की टीम ने दबिश दी। पुलिस की ओर से चलाए गए सात घंटे तक ऑपरेेशन में एक भी धंधेबाज पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने 250 लीटर कच्ची शराब बरामद कर मिनी शराब की फैक्ट्री को ध्वस्त किया। कच्ची शराब के धंधेबाजों को चिह्नित करने की कोशिश में पुलिस जुुटी है।  
विज्ञापन

कच्ची शराब का धंधा बरहज के लिए नासूर बन चुका है। चाह कर भी पुलिस धंधेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। एसपी रोहन पी कनय के निर्देश पर सीओ वरुण मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार भोर में दबिश दी। इसमें पुलिस लाइंस के सिपाही भी शामिल रहे लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले धंधेबाज ठिकाना छोड़कर भाग निकले। देवार में पहुंची पुलिस व आबकारी विभाग की टीम शराब की मिनी फैक्ट्री देख दंग रह गई।
पुलिस ने भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और बालू की रेत में प्लास्टिक के ड्रम में रखे लहन को नष्ट किया। शराब बनाने का उपकरण भी पुलिस ने बरामद किया। सात घंटे तक देवार में पुलिस की कार्रवाई चली। पुलिस ने इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। कच्ची शराब के धंधेबाजों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम देवार में जमी हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कच्ची शराब का धंधेबाज रामप्रवेश पुराना थाने का मुजरिम हैं। कई बार इसके खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसमें शामिल अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें