फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार में लगे लोगों में मारपीट

Sat, 12 Nov 2016 10:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
रुपया बदलने और जमा करने के लिए लाइन में लगे थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर/सलेमपुर। पांच और एक हजार रुपये के नोट बदलने को रुद्रपुर में लोग तीसरे दिन भी परेशान रहे। नगर के दो बैंकों पर रुपया लेने को लगी लाइन में मारपीट हो गई। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने सड़क पर डंडा पटक कर लोगों को काबू में किया।
विज्ञापन


पूरे दिन लोग बैंक और एटीएम पर रुपया लेने के लिए लाइन में लगे रहे, पर रुपया नहीं मिल पाया। शनिवार को इमामबाड़ा चौराहे पर आईसी आईसीआई और एसडीएफसी बैंक पर लोग रुपया बदलने और जमा करने के लिए लाइन में लगे थे।

12 बजे तक बैंक में रुपया नहीं होने के कारण लोग लाइन में लगे रह गए। इस दौरान कुछ युवकों के लाइन में जबरदस्ती घुसने से लोग बवाल करने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। पुलिस ने डंडा पटक कर मामला शांत कराया। यूनियन बैंक पर भीड़ में धक्का-मुक्की होने से अफरातफरी का माहौल बन गया। एसडीएम घनश्याम और नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने मौके पर खड़ा होकर लाइन लगवाया।
विज्ञापन


बैंक पर भारी भीड़ लगी रही। बैंकों पर भीड़ को शाम को लौटना पड़ा। एटीएम से लोगों को रुपया नहीं मिल पाया। नगर की दुकानों से लोगों ने उधार में गृहस्थी का सामान खरीदा। उधर, सलेमपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में शाम को अचानक बैंककर्मियों ने बैंक का दरवाजा जबरन बंद कर दिया। इससे नाराज लोग शटर पीटते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें