फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरडीहा के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ की

Mon, 29 Aug 2016 11:08 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लार। बिजली कटौती से बौखलाएं लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ किया। विरोध करने पर नाराज लोगों ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ के साथ बदसलूकी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बिजली के लिए उत्पात मचा रहे लोग भाग खड़े हुए। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की मनमानी से देहात इलाके में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन



गर्म से बेहाल लोगों को बिजली कटौती भी रुला रही है। इधर दस दिनों से लार और देेहत इलाके में लोकल फाल्ट और इमरजेंसी कटौती के कारण बिजली प्रभावित कर रही है। रविवार की रात करीब 11 बजे बरडीहा गांव के कुछ युवक विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। उस समय देहात के सभी फीडर बंद थे और सिर्फ टाउन फीडर चालू था। इस पर लोगों ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ जगजीवन से देहात फीडर बंद होने का कारण पूछा।


इसको लेकर कर्मचारी और लोगों के बीच विवाद हो गया। नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का फाटक तोड़ दिया और संविदाकर्मी से बदसलूकी भी की। इसकी सूचना संविदाकर्मी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बिजली के लिए बवाल करने वाले भाग गए।
विज्ञापन



पुलिस ने रात करीब 12 बजे देहात के सभी फीडरों को चालू कराया। लोगों का आरोप है कि एक तो ऊपर से बिजली की कटौती हो रही है। दूसरे लोकल फाल्ट की वजह से गांवों की आपूर्ति अक्सर बाधित रह रही है।

शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। सोमवार को बरडीहा के लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे थे। जेई सुधीर यादव और गांववालों के बीच वार्ता हुई। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि कुछ लोग रात में बिजली उपकेंद्र पर बवाल किए थे। पुलिस के जाने के बाद भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें