फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ौली गांव में पांच झोपड़ियां और एक मकान जला

Mon, 27 Feb 2017 11:02 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पड़ौली गांव में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते गांववाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घांटी बाजार। चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग पकड़ ली। लोग अभी कुछ समझ  पाते कि आग पड़ोस की झोपड़ियों में फैल गई। आगलगी की घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग में करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे भाटपाररानी के तहसीलदार ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


भटनी थाना के पड़ौली गांव निवासी रामप्रवेश यादव की पत्नी सोमवार को भोजन बना  रही थी। सुबह करीब आठ बजे चूल्हे से निकाली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ ली। आग की लपट देख घरवालों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे गांववालों ने आग बुझानी शुरू की। आग पड़ोस के बिरक्षा यादव, विद्यावती देवी, भ्रजभूखल यादव और जगदीश की झोपड़ी जल गई। भ्रजभूखल के दो इंदिरा आवास हैं।

करीब डेढ़ घंटे प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग में रामप्रवेश की एक बाइक और अन्य लोगों की एक-एक  साइकिल जल गई। घरेलू सामान और गहने भी जल गए। पीड़ितों की मानें तो आग में करीब तीन लाख रुपये के सामान जले हैं। गांववालों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। तहसीलदार ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि आगलगी से नुकसान हुए सामानों का आकलन कर लिया गया है। गौरतलब है कि लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन आग बुझने के बाद वाहन पहुंचा। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें