फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से 50 हजार रुपये छीने

Mon, 27 Feb 2017 11:00 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस को घटना की जानकारी को देतीं गुड्डी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज बस में सवार बीएसएफ जवान की पत्नी का 50 हजार रुपयों से भरा थैला उचक्के ने छीन लिया। झोला लेकर वह बाइक से भाग निकला। महिला के चीखने पर लोगों ने उचक्के का पीछा भी किया। लोग उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्यमपुर निवासी बीएसएफ जवान स्वर्गीय मोहर सिंह की पत्नी गुड्डी इन दिनों मायके लहार भिंड में रह रही हैं। सोमवार को इन्होंने स्टेट बैंक औरैया से 50 हजार रुपये निकाले थे। इन्होंने बैंक से रुपये निकालने के बाद थैले में रख लिए।  यह इटावा जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचीं। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर वह बस की खिड़की से ठेली से नमकीन लेने लगीं। इसी बीच बस के अंदर से एक उचक्के ने गुड्डी से रुपयों से भरा थैला छीन लिया।

वह सड़क पर खड़ी बाइक से भागने लगा। गुड्डी के चीखने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उचक्के का पीछा किया। इस बीच वह आंखों से ओझल हो गया। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। एसआई धर्मेंद्र ने महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि उचक्का हरी शर्ट पहने था। उसे बैंक के बाहर खड़ा देखा था। सामने आने पर वह पहचान सकती है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उचक्के की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें