फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने स्टेशन पर पथराव किया

Thu, 21 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विलंब से पहुंची पैसेंजर ट्रेन को रोकर दूसरी ट्रेनों को क्रासिंग कराने पर मुसाफिरों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र लोगों ने बनकटा स्टेशन पर पथराव और हंगामा किया। इसमें सहायक स्टेशन अधीक्षक समेत तीन कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलकर्मियों से मामले की जानकारी लिया। 
विज्ञापन


 छपरा से भटनी आ रही 55009 पैसेंजर ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय शाम 7:43 बजे से दो घंटे से अधिक देरी से रात करीब 10 बजे बनकटा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सहायक स्टेशन अधीक्षक ने पैसेंजर ट्रेन को रोक कर एसी स्पेशल और अवध असम ट्रेन की क्रासिंग करा रहे थे। विलंब होने पर पैसेंजर ट्रेन के यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे। ट्रेन में सवार कुछ यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर पथराव करने लगे।

कुछ लोगों ने एक कर्मचारी को पीट भी दिया। पथराव और मारपीट से बचने के लिए कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान सहायक स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार, दीपक, गोरख पर्वत को मामूली चोटें आईं। घायल कर्मचारियों का इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराया गया। पथराव करने वाले यात्री गोरखपुर के तरफ जा रही अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन एक भी उपद्रवी नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें