फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरडीहा परशुराम गांव में डकैती

Thu, 27 Oct 2016 11:00 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
डकैती की घटना के बाद सहमी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। हथियारबंद बदमाशों ने लार में एक परिवार को घर में बंधक बनाकर डाका डाला। नकदी समेत पांच लाख रुपये का गहना लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद डकैत जान से मारने की धमकी देते हुए सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


रात में पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल की। लार, के बरडीहा परशुराम गांव निवासी प्रयाग पाल परिवार के साथ गांव के बाहर घर का निर्माण कराकर रहते हैं। बुधवार आधी रात को असलहे से लैस करीब दस बदमाशों ने उनके घर धावा बोल दिया। घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे प्रयाग और पत्नी ज्ञानती देवी की पिटाई करते हुए बदमाश घर का मुख्य दरवाजा खोलवाया।

अंदर दाखिल हुए बदमाश प्रयाग की बहू संगीता, लैला, बेटी रीना, नतिनी खुशी, अंशिका और आकाश, अभिषेक और अंकिता को एक कमरे में बंधक बना लिया। डेढ़ घंटे तक बदमाश आराम से लूटपाट करते रहे। दो कमरों में रखे गए बॉक्स, अटैची और आलमारी में रखा सोने-चांदी का गहना, दस हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल और कीमती बर्तन लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद फाटक की कुुंडी तोड़कर बाहर निकले और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान कुंजबिहारी सिंह ने सूचना एएसपी और एसओ लार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से घटना की जानकारी लिया। पूछताछ के लिए एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें