मेहरौनाघाट। एक मस्जिद में नया दरवाजे खोलने को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। हरकत में आई पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे गांव का माहौल गरमा गया। थाने में दोनों पक्ष के लोग जमे रहे।
खैर देर रात को हिरासत में लिए गए शख्स को छोड़ दिया। थानाक्षेत्र के रोपनछपरा गांव निवासी वशिष्ठ शर्मा के घर के पास मस्जिद है। आरोप है कि मंगलवार की शाम को मस्जिद की देखरेख करने वाले शख्स ने वशिष्ठ के घर की ओर नए दरवाजे का निर्माण कराने लगा।
इसका विरोध करने पर वह उनसे उलझ गया। इसकी जानकारी होने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे हियुवा नेता अरुण सिंह भी मामले की जानकारी लिए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला बढ़ता देख दरवाजे का निर्माण करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पर जुट गई।
आपसी समझौता के बाद पुलिस ने देर रात को हिरासत में लिए गए शख्स को छोड़ दिया। इस बाबत एसओ अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि नए दरवाजे के निर्माण को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद था। आपसी समझौते के बाद हिरासत में लिए गए शख्स को छोड़ दिया गया।