बरहज के पैना गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का छप्पर फूंका।
- फोटो : अमर उजाला
बरहज/पैना। पैना गांव में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पांच बाइक पर आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू की तो लोग सहम गए। इसके बाद बदमाशों ने अनूप को मौत को जब मौत की नींद सुला दी तब आक्रोशित ग्रामीण घरों से बाहर निकले और बदमाशों को दौड़ा लिया। हड़बड़ी में भागते समय बदमाशों की एक बाइक गांव में ही छूट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे आग के हवाले कर दिया।
इसके बाद ग्रामीण गांव के ही रहने वाले एक आरोपी के घर पहुंचे और उसके मकान के अगले हिस्से में स्थित उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। वारदात की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर, हत्या की सूचना के बाद भारी फोर्स भी गांव में पहुंच गई। बरहज एसओ रामधारी मिश्र, मदनपुर एसओ भीष्मपाल सिंह, भलुअनी एसओ सरोज शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। आरोपी युवक के घर के पुरुष सदस्य फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।