फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखें मांग रहीं इंसाफ दर्द बेहिसाब

Mon, 16 Oct 2017 11:17 PM IST
deoria
विज्ञापन
कुर्ना नाला के बगल में एक ही चिता पर तीनों युवकों का हुआ दाह संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। छेदी कुशवाहा की खेत में प्लास्टिक के नीचे रखी तीनों युवकों की लाश और कुछ दूरी पर प्रधान के दरवाजे पर मौजूद लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। युवतियों की चीखें भाइयों की हत्या का इंसाफ मांग रही थीं। पेड़ की छांव में एकत्र गमजदा महिलाओं ने पुलिस-प्रशासन पर भड़ास निकाली।

सदर कोतवाली के सरौरा चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोपी हरिशंकर पांडेय के पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में सरौरा गांव के इंद्रजीत कुशवाहा, रामप्रवेश राजभर और सत्यप्रकाश की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


सोमवार को सीएम को बुलाने की जिद पर अड़े गांववालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। खेत में रखी गई तीनों लाशों को देखने और महिलाओं का चीत्कार सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों की आंखें भर जा रही थीं। चंद्रिका राजभर के दरवाजे पर दुनिया छोड़ चुके सत्यप्रकाश की बहनें संगीता और सुनीता की चीख इंसाफ मांग रही थीं। विलाप कर रही महिलाएं लड़खड़ाती 
विज्ञापन


जुबान से पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अफसरों पर केस दर्ज करने की मांग कर रही थीं। रामप्रवेश राजभर की चाची चंदा देवी गुस्से का इजहार करते हुए हनुमान मंदिर के पास शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रही थीं। महिलाओं का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर रही। चिलचिलाती धूप के बीच उत्तेजित महिलाएं बोलते-बोलते थक जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें