फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वालों पर बलवा का केस

Mon, 14 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने वालों पर बलवा का केस
विज्ञापन
 देव‌रिया के रामपुर कारखाना में एक ही परिवार की पांच लड़कियों के साथ मारपीट, छेड़खानी के मामले में पुलिस ने बीस लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा का दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। घटना स्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार के साथ गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस छेड़खानी से इंकार करते हुए मारपीट की बात कह रही है। इधर, घायल लड़कियों को उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इलाके के गोरयाघाट गांव में कुछ लोगों ने लड़कियों के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर मनचलों और उनके परिवार वालों ने एक ही परिवार की पांच लड़कियों की पिटाई कर दी। जिससे सभी गंभीर रुप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने समय रहते केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी से की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी श्रीराम, देवंती देवी, नितिश प्रसाद, सुमन, निशा, सीताराम, इसरिती देवी, आकाश, बिंदू, शांति देवी, जगदीश, कमलेश, भरत प्रसाद, नौमी देवी, विशाल प्रसाद, भुआल प्रसाद, चंद्रावती देवी, मुकेश प्रसाद, विकेश प्रसाद और गायत्री के खिलाफ मारपीट, धमकी और बलवा का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विवाद के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद छेड़खानी का आरोप निराधार निकला। पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर बीस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें