फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर के व्यापारी को लूटने वाले गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 10:42 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को चालान कर जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया । कुशीनगर के व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। तीनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। लूट का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी राजीव मल्होत्रा ने पत्रकारों को बताया कि कुशीनगर, थाना पटहेरवा के बेईली निवासी मुन्ना कुशवाहा तीन मई की रात नौ बजे दुकान बंदकर घर आ रहे थे। नरायनपुर के पास मुहानी घाट पर तीन बदमाशों ने व्यापारी से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और ढाई हजार रुपये लूट लिया था। तरकुलवा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज की थी।

सीओ सिटी को टीम की निगरानी में लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह गढ़रामपुर नहर पुलिस के पास से कुशीनगर, थाना पटहेरवा के अतरौला निवासी अरविंद यादव, थाना तरकुलवा के नरायनपुर निवासी सोनू यादव और बिट्टू यादव को पकड़ा गया। तीन लूट की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। पूछताछ में तीनों में कुबूल किया कि व्यापारी से लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी की लूट की थी। पुलिस ने तीनों को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें