फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा मशीन से दबकर किशोर की मौत

Sat, 08 Apr 2017 10:27 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
विज्ञापन
करौंदी बाजार (ब्यूरो)। भूसा मशीन से दबकर किशोर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ खेत में गेहूं का बाली उठाने गया था। चालक मशीन का पहिया खोलकर पंक्चर बनवाने ले गया था। मशीन जैक के सहारे खेत में खड़ी थी।
विज्ञापन



किशोर मशीन के नीचे से गेहूं का बाली उठा रहा था। उसके दोस्त मशीन पर चढ़े थे। अचानक जैक से भूसा मशीन अलग हो गई। किशोर उसके नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रामपुर कारखाना थाना के गौर कोठी गांव निवासी मुंद्रिका प्रसाद का 12 वर्षीय बेटा रंजीत शनिवार की सुबह दोस्तों के साथ एक खेत में गेहूं का बाली उठाने गया। रंजीत का शव देखकर उसके घर वाले दहाड़े मारने लगे। मां बेहोश हो गई। पिता भी गिर पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें