फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामपार में युवक की गला काटकर हत्या

Mon, 26 Dec 2016 10:59 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार इलाके में युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम पांच बजे के करीब उसका शव प्राइमरी पाठशाला के पास मक्के के खेत में मिला।
विज्ञापन


पुलिस शव को कब्जे में लेकर हत्या की वजह तलाश रही है। घटना के बाद परिजन सहम गए है। खामपार थानाक्षेत्र के मिसकार चक गांव निवासी गोपाल 25 पुत्र इंद्रासन रजत रविवार की शाम चार बजे बाजार करने घर से निकला था। वह घर नहीं लौटा। देर शाम परिजनों ने खोजबीन की। फोन बंद मिलने से परिवार के लोग घबरा गए। गांव और रिश्तेदारी में कई लोगों से संपर्क साधने के बाद गोपाल का कहीं पता नहीं चला।

सोमवार को परिजन खामपार थाने में गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी में थे। शाम पांच बजे के करीब गांव के प्राइमरी पाठशाला के पीछे मक्के की खेत की तरफ गांव के कुछ लोग गए थे। उनकी नजर गोपाल के शव पर पड़ी। शोर मचाने पर कई लोग पहुंच गए। युवक का गला काटा गया था। खून के निशान मौके पर थे। सूचना मिलते ही खामपार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव  को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


युवक की हत्या क्यों की गई पुलिस इस बात का तस्दीक कर रही है। परिवार वाले कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। सूत्र हत्या की वजह आश्नाई बता रहे हैं। युवक की शादी कुशीनगर जिले की रहने वाली नीलू के साथ हुई थी।
विज्ञापन


पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसओ खामपार ने बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें